ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 82 मेडिकल: चिकित्सकों ने जीते पुरस्कार, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा बने मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240918 WA0154 मेडिकल: चिकित्सकों ने जीते पुरस्कार, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा बने मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने दी बधाई। राजस्थान के यूरोलॉजी विशेषज्ञों का वार्षिक अधिवेशन, रॉयल यूरोलॉजी सोसाइटी के तत्वाधान में, 14 से 15 सितंबर तक कोटा में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. मुकेश चंद्र आर्य ने की, जिसमें राजस्थान से आए यूरोलॉजिस्ट विशेषज्ञों ने मरीजों के उपचार में आधुनिक तकनीकों की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की।

IMG 20240918 WA0188 1 मेडिकल: चिकित्सकों ने जीते पुरस्कार, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा बने मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष Rajasthan News Portal राजस्थान

डॉ. मुकेश चंद्र आर्य ने “मसल एंड नर्व स्पेरिंग यूरेथ्रोप्लास्टी” (muscle and nerve sparing urethroplasty) में अपने अनुभव साझा किए और पुरुषों में “एंटीरियर यूरेथ्रल स्ट्रिक्चर” (anterior urethral stricture) के प्रबंधन पर दिशा-निर्देशों की जानकारी दी, जिसे सभी ने अत्यधिक सराहा।

इस सम्मेलन में यूरोलॉजी के रेजिडेंट्स ने भी कई शोध-पत्र प्रस्तुत किए। यूरोलॉजी विभाग से डॉ. प्रद्योत शाही को वीडियो प्रेजेंटेशन श्रेणी में और यूरोलॉजी क्विज में द्वितीय पुरस्कार मिला। इसके साथ ही, डॉ. आकाश शर्मा को वीडियो प्रेजेंटेशन श्रेणी में और डॉ. अभिषेक बावा को पोस्टर प्रेजेंटेशन श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुए।


इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक, डॉ. गुंजन सोनी ने राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान पीबीएम के यूरोलॉजी विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी। उनके द्वारा विभाग की उपलब्धियों और योगदान की सराहना की गई, जिससे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा क्षेत्र में पीबीएम का मान बढ़ा है।

डॉक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा बने मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के अतिरिक्त प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने राजस्थान सरकार के दिशा निर्देश अनुसार बुधवार को एक आदेश जारी कर एसपीएमसी के मेडिसिन विभाग का विभाग अध्यक्ष बनाया है। इससे पूर्व मेडिसिन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर संजय कोचर ने अपना 2 वर्ष का कार्यकाल 17 सितंबर को पूर्ण किया है।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा डायबिटीज रिसर्च एंड केयर सेंटर के साथ सभी रिसर्च प्रोजेक्ट के प्रभारी का कार्य देख रहे है। डॉक्टर वर्मा आगामी दो वर्ष तक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष का कार्य देखेंगे। वर्मा राज्य सरकार की गाइडलाइन अनुसार विभाग के प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों की जिम्मेदारी लेंगे ।


Share This News