ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 71 दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिलेगा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश की राजधानी दिल्ली को आज दोपहर नया मुख्यमंत्री मिलेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। आज करीब 12 बजे आम आदमी पार्टी विधायक दल के नए नेता और दिल्ली के नए सीएम के नाम की घोषणा करेगी। आपको बता दें कि 2020 में आप के 62 विधायक जीते थे। 3 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। 2 विधायक जेल में हैं। आज विधायक दल की बैठक में अधिकतम 57 शामिल होंगे। इस बैठक में ही दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे अगले सीएम के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दल की बैठक सुबह 11:30 बजे होनी है।

विधायकों की ओर से नए सीएम को चुना जाएगा। दिल्ली के वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जब तक लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।


Share This News