ताजा खबरे
जिला परिषद सदस्यों, प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली, जिला कलेक्टर सहित ये रहैदेश : बीजेपी ने प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कीबीकानेर जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी, कुल 41 वार्डमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 को
IMG 20240916 WA0171 11वीं कूडो जिला स्तरीय चैंपियनशिप व कैंप का आगाज Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त एवं कूडो राजस्थान से अनुमोदित मार्शल आर्ट कूडो की अधिकृत ग्यारवीं बीकानेर जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आगाज श्री बीकानेर महिला मंडल स्कूल के सभागार में हुआ।

कूडो एसोसिएशन ऑफ़ बीकानेर की आयोजन सचिव सेंसाई सोनिका सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कूडो का लगातार ग्यारवी जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन है इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित राजस्थान के मुख्य प्रशिक्षक शिहान राजकुमार मेनारिया को स्थानीय कूडो मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को लेटेस्ट वर्जन की तकनीक में प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया गया । कूडो प्रक्षिक्षण का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, उसके पश्चात् स्थानीय कूडो खिलाडियों ने शिहान राजकुमार मेनारिया का भव्य स्वागत किया।

आज के विशेष प्रशिक्षण शिविर में कूडो मार्शल आर्ट के चार सेगमेंट स्ट्राइकिंग ,ग्रेपलिंग ,थ्रो व ग्राउंड फाइट की स्किल के नये वर्जन का अभ्यास कराया गया । बीकानेर के टेक्निकल डायरेक्टर रेंशी प्रीतम सेन ने बताया कि इस कैंप व चैंपियनशिप में 150 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।आज के इस प्रशिक्षण शिविर पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पंकज तिवारी (सिविल जज), विशेष अतिथि नेहा तिवारी (एस एच ओ, जी आर पी),टेक्निकल डायरेक्टर रेंशी प्रीतम सेन , सेंसेई सोनिका सेन ने सभी खिलाड़ियों को शिविर का प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंकज तिवारी (सिविल जज एंड जूडिशल मजिस्ट्रेट )ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन करने के तथा अपने खेल का निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया , विशेष अतिथि नेहा तिवारी (एस एच ओ, जी आर पी) ने कहा कि कूडो खेल को लड़कियों के आत्म रक्षा के लिए बेस्ट एक्टिविटी है । सेंसई सोनिका सेन ने बताया कि सोमवार से कूडो मार्शल आर्ट के फाइटिंग मुकाबले होंगे।


Share This News