ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240911 WA0005 860x645 1 पवनपुरी में 15 घरेलू गैस सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अवैध रिफिलिग को लेकर रसद विभाग द्वारा बुधवार को पवनपुरी क्षेत्र में अवैध सिलेंडर रखने भरने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार एवं प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव ने पवनपुरी में शनि मंदिर के पास इकबाल अली पुत्र अनवर अली द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करने पर कार्रवाई की। कार्रवाई में 15 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। इसके अतिरिक्त घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस अवैध रूप से भरी जा रही थी।

इस पर संबंधित के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (वितरण व आपूर्ति विनियमन) आदेश, 2000 का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जब्त की गई सामग्री को पटेल नगर स्थित माँ दुर्गा इंडेन गैस में सुरक्षित भंडारण करवाया गया है।


Share This News