ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 47 निःशुल्क मिर्गी जांच एवं उपचार शिविर 22 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में के डी अस्पताल अहमदाबाद व बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा मिर्गी रोगियों के लिए विशेष शिविर 22 को लगेगा।
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि के.डी. अस्पताल अहमदाबाद एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क मिर्गी जांच एवं उपचार का आयोजन दिनांक 22 सितंबर 2024 रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर, औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार, बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है

जिसमें के.डी. हॉस्पिटल अहमदाबाद के डीएम न्यूरोलॉजी एवं मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गोहेल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे

बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा विभिन्न प्रचार माध्यमों से मिर्गी रोगियों को इस विशेष शिविर का लाभ लेने हेतु आव्हान किया गया है

डॉ. अभिषेक गोहेल ने बताया कि यह शिविर मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए एक अनोखा अवसर है

इस शिविर में मुख्यतया वह रोगी जिनको बार बार दौरे पड़ते हो या जिनको अचानक चेतना खोने की समस्या रहती है और जिनके परिवार में मिर्गी के किसी रोगी का इतिहास हो इनके लिए यह शिविर कारगर सिद्ध होगा

शिविर में रजिस्ट्रेशन हेतु 6359603632 अथवा 9828014340 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है |


Share This News