ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240910 103314 कुनबा फिर बढ़ा, एक साथ तीन बच्चों का जन्म Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सवाई माधोपुर रणथम्भौर नेशनल पार्क से एक बार फिर कुनबे में बढ़ोतरी हुई है। रणथंभौर की बाघिन सिद्धि  टी-125 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। नन्हे वाघों की तस्वीर वन विभाग के फोटो ट्रैप कैमरे में कैद हुई है। बाघिन के शावकों को जन्म देने की खबर के बाद वन्यजीव प्रेमियों में खुशी का माहौल है रणथंभौर की बाघिन सिद्धी टी-125 की तीन नये शावकों के साथ फोटो रणथम्भौर की कुण्डेरा रेंज में लगे वन विभाग के फोटो ट्रैप कैमरे में कैद हुई है।

बाघिन और शावकों की यह तस्वीर राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। विभाग के मुताबिक बाघिन सिद्धी ने रणथम्भौर के जोन नंबर पांच के अणतपुरा वन क्षेत्र में शावकों को जन्म दिया है।फिलहाल वन विभाग की द्वारा बाघिन व शावकों की मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग शुरु कर दी गई है। बाघिन सिद्धी की उम्र करीब साढ़े छह साल है। यह बाघिन सिद्धि टी 125 रणथम्भौर की मशहूर बाघिन एरोहेड टी-84 की बेटी है और बाघिन टी-124 रिद्धी की बहन है।

बाघिन टी 125 सिद्धि के तीन शावकों को जन्म देने के बाद अब रणथम्भौर में बाघ बाघिन और शावकों की संख्या 81 पहुंच हो गई है। बाघिन के शावकों के जन्म देने की खबर को लेकर वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है।


Share This News