ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
FB IMG 1725634592419 पूनरासर मेले के लिए यातायात व्यवस्था तय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पूनरासर मेले के लिये जिला पुलिस की ओर से पैदल यात्रियों व श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हल्दीराम प्याउ से गुसांईसर तक चौपहियां वाहनों का प्रवेश को निषेध किया गया है। हालांकि इस दरम्यान सेवा शिविरों की गाडिय़ों को यातायात पुलिस की ओर से जारी पास के आधार पर नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि श्रद्वालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतू बीकानेर से जयपुर की ओर जाने वाले समस्त ( दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया ) वाहन हल्दीराम प्याउ से नापासर-गुसाईसर-सेरूणा के मार्ग से जयपुर की ओर जा सकेंगे। जयपुर से बीकानेर आने वाले वाहन गुसांईसर से नापासर के मार्ग कैमल फार्म/जोहड़ बीहड़ के पास बीकानेर में प्रवेश करेंगे। नौरंगदेसर कच्चे मार्ग पर सेवा वाले वाहन हल्दीराम प्याउ से जयपुर बाईपास से गंगानगर रोड पेमासर फांटा होकर बम्बलू नौरंगदेसर जा सकेंगे। बीकानेर से जयपुर व जयपुर से बीकानेर को आवागमन करने वाले वाहन कृप्या परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें ।

मेले में श्रद्वालुओं हेतु लगाने वाले सभी सेवा समिति दल हाइवे पर जयपुर की ओर जाने वाली बांयी साईड सडक से 50 फिट दूरी पर अपने टैन्ट लगायेंगे, ताकि पद यात्रियो को मेला के दौरान आवागमन में परेशानी ना हो एवं सडक पर यातायात जाम नहीं हो। मेले के दौरान डीजे व्हीकल प्रतिबंधित है एवं कोई भी प्रयोग नहीं करेगे एवं सड़क के दांहिनी ओर स्टॉल/टैन्ट नहीं लगेंगे। श्रद्धालुगण एवं श्रद्धालुओ की सेवा में लगे सभी सेवादल राज्य सरकार द्वारा मेलो के संचालन के संबंध में समय समय पर जारी किये गये दिशा निर्देशो की पालना करेगे। सेवा के पाण्डाल/टैंट सिर्फ उत्तर दिशा रोड़ के (बांयी तरफ) ही लगायेगे।

क्रं.सं. मार्ग डायवर्जन स्थांन
1. बीकानेर – जयपुर मार्ग हल्दीेराम प्यापउ से नापासर की तरफ
2. बीकानेर – जयपुर मार्ग जयपुर बाईपास से नापासर की तरफ
3. पेमासर फांटा पेमासर की तरफ से आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद
4. नापासर बाईपास नापासर से आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद
5. नौरंगदेसर नौरंगदेसर से आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद
6. गुंसाईसर फांटा जयपुर से बीकानेर आने वाले वाहनों को गुंसाईसर से प्रवेश बन्दब जो गुंसाईसर से नापासर होते हुए बीकानेर प्रवेश करेंगे ।
7. नापासर – बीकानेर नापासर से बीकानेर आने वाले वाहनों को बाईपास पर रिडमलसर चौराहा के बजाय जोहडबीहड शिवबाडी मन्दिर रोड होते हुए बीकानेर प्रवेश करवाया जायेगा ।


Share This News