ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240904 WA0366 पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम को लेकर जागरूक किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, अजमेर में साइबर क्राइम जागरुकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में अजमेर के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री देवेंद्र बिश्नोई ने भाग लिया।


सर्वधर्म मैत्री के प्रेसिडेंट श्री प्रकाशजी जैन ने मुख्यवक्ता श्री देवेंद्र बिश्नोई का परिचय दिया, तत्पश्चात सत्र का प्रारंभ किया गया। बिश्नोई ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया।


बिश्नोई ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि कैसे तकनीकी प्रगति के साथ साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों को बताया कि किस प्रकार व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और सतर्कता जरूरी है। उन्होंने साइबर क्राइम के विभिन्न रूपों जैसे- फिशिंग, हैकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, और सोशल मीडिया पर बढ़ते अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने इनसे बचने के उपायों पर भी चर्चा की, ताकि विद्यार्थी स्वयं को और अपने परिवार को इन खतरों से सुरक्षित रख सकें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भानु प्रताप पंत और डीन एकेडेमिक सुश्री ममता भार्गव ने कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता श्री देवेंद्र बिश्नोई को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने श्री बिश्नोई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए आवश्यक हैं।

इस कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे गौरव मिश्रा ने प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्यवक्ता, प्रधानाचार्य तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और इस सत्र की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शिक्षाप्रद और जागरूकता बढ़ाने वाला साबित हुआ। विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के और भी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया ताकि छात्रों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्राप्त हो सके।


Share This News