ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20240905 WA0319 बीकानेर में यहां मिला डेंगू पॉजिटिव, घर पहुंचे अधिकारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर के ग्राम मूंडसर में पॉजिटिव आए व्यक्ति के घर डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता और आईडीएसपी प्रभारी डॉ उमाशंकर यादव पहुंचे। उन्होंने मरीज व परिजनों से चर्चा कर हाल जाना और आवश्यक सलाह दी। उन्होंने घर तथा आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर एंटी लारवा तथा एंटी एडल्ट गतिविधियों के बारे में बताया। आसपास के 50 घरों में हुए सर्वे की मॉनिटरिंग करने गांव के अन्य घरों में जाकर भी पूछताछ की।

सर्वे कार्य कर रही एएनएम को गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रत्येक घर में जल संरक्षित करने हेतु बड़ी संख्या में ड्रम पाए गए जिन्हें मौके पर ही टेमीफोस से उपचारित कर ढक्कन लगवाए गए। डिप्टी सीएमएचओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नापासर जाकर पूरे सेक्टर में एंटी लारवा गतिविधियों को तेज करने के निर्देश अस्पताल प्रभारी डॉ दीपक मीणा को दिए गए।

यहां प्रतिदिन हो रही मलेरिया जांच रिपोर्ट की भी समीक्षा की और मलेरिया स्लाइड बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोजेक्ट के अंतर्गत ओपीडी में दिखाने आए मरीज के कम से कम 10% की मलेरिया स्लाइड सुनिश्चित बनाने के निर्देश सभी चिकित्सकों को दिए गए हैं ताकि बुखार के मरीजों में से मलेरिया के केस पहचान किए जा सके। साथ ही वार्षिक लक्ष्य भी निर्धारित है अतः सभी चिकित्सा अधिकारियों व एएनएम को लक्ष्य अनुरूप मलेरिया स्लाइड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ गुप्ता ने बताया कि जनवरी से आदिनांक जिले में डेंगू के 238 तथा मलेरिया के 42 केस पाए गए हैं। जिले भर में मच्छर रोधी तथा एंटी लारवा गतिविधियां सेक्टर स्तर से भी मॉनिटर की जा रही है।

कलेक्ट्रेट तथा स्वास्थ्य भवन में किया पायरेथ्रम का छिड़काव
जिला मुख्यालय टीम द्वारा सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक व्यास के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट तथा स्वास्थ्य भवन परिसर में सघन एंटी लारवा तथा एंटी एडल्ट गतिविधियां की गई। विशेष रूप से कोने-कोने में मच्छर रोधी पायरेथ्रम का छिड़काव किया गया ताकि पूरी रात कार्यालय बंद रहने पर इसका असर भी दुगना हो सके। टीम द्वारा कार्यालय के सभी कूलरों की जांच की गई। साथ ही जगह-जगह लगे पालसियो के पानी को भी साफ किया गया। टीम में नर्सिंग अधिकारी विजय सिंह, जावेद अली, रियाज अली, अबरार अहमद, अदनान भियानी, किशोर आदि शामिल रहे।


Share This News