ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240828 WA0226 आज बाल भक्त करेंगे गजानन का अभिषेक Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। रविवार दोपहर 3 बजे से बाल भक्त करेंगे गजानन का अभिषेक।
बीकानेर दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव 7 सितम्बर को धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। जिसका आगाज रविवार को बाल अभिषेक से होगा। श्री आदि गणेश मंडल से जुड़े मदनगोपाल व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर प्रात: 4 बजे अभिषेक से कार्यक्रमों का आगाज हुआ। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व जागरण होगा। एक सितम्बर को बाल भक्तों द्वारा गजानंद का दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केसर से अभिषेक किया जायेगा। 6 सितम्बर को देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिए यज्ञ पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी,जिसमें वक्रतुण्ड को 3151 किलो का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। सायंकाल जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, मनोज के बिस्सा, रामसा व्यास, सोमदत्त पुरोहित सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। व्यास ने बताया कि 2 व 3 सितम्बर को संकट स्त्रोतंत्रम के पाठ का भी आयोजन किया जाएगा।


Share This News