ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20230527 154542 23 गुजरात में भीषण चक्रवात का खतरा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बारिश ने गुजरात सहित अन्य राज्यों की हालत पस्त कर दी है। वही मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी कर दी है। इसके अनुसार, गुजरात के तटीय इलाकों में साइक्लोन का खतरा मंडरा रहा है। कच्छ में चक्रवाती तूफान का असर दिखाना शुरू हो गया है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने लगी है। कल यानी 31 अगस्त को देखने को मिलेगा। इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी पर गहरा डिप्रेशन बना था, जो अब निम्न प्रेशर में बदल गया।

डीप डिप्रेशन का असर गुजरात के कई हिस्से में देखने लगा है और भारी बारिश हो रही है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ और भीषण बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार, गुजरात के अमरेली, भावनगर, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, पोबंदर, राजकोट, मोरबी, कच्छ जिलों में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है। मछुआरों को अगले दो दिनों तक सुमद्र के आसपास नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है।


Share This News