ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231123 090506 97 18 महीने से फरार लुटेरी दुल्हन व दो दलाल गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के कोटा जिले की रायथल पुलिस ने 18 माह से फरार लुटेरी दुल्हन और उसके दो दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। लुटेरी दुल्हन और दलाल पिछले 18 माह से फरार थे। पुलिस ने ऋतू वर्मा पत्नी मनोहर जाति कोरी, उम्र 37 साल, निवासी नारायण सेट कम्पाउंड, पाटनीपुरा, थाना एलाईजी जिला इंदौर, सविता चावरे पत्नी अविनाश चावरे उर्फ आशीष जाति वाल्मिकी, उम्र 37 साल, निवासी 196 रो हाउस पिंक सिटी निरंजनपुर, थाना लसुडिया, जिला इंदौर, लखन चौहानरू पुत्र मांगीलाल चौहान, जाति ओड राजपूत, उम्र 44 साल, निवासी जिला खंडवा को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के लिए थानाधिकारी सुरजीत सिंह, हेडकंस्टेबल हनुमान, कांस्टेबल हरदयाल, मनीषा और ब्रजमोहन मीणा विशेष भूमिका रही। आरोपियों को पकड़ने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि आरोपी समना शर्मा, सविता चावरे, और लखन बौहान ने 14 फरवरी 2023 को ऋतू वर्मा की शादी महावीर शर्मा निवासी खटीयाड़ी से करवाई थी और दो लाख 20 हजार रुपये हड़प लिए। शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन ऋतू वर्मा फरार हो गई। इसके बाद रायथल थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच में पाया गया कि सपना शर्मा, ऋतू वर्मा, सविता चावरे और लखन बौहान ने अपनी पहचान बदलकर इंदौर, मध्यप्रदेश की अलग-अलग कॉलोनियों में निवास कर रहे हैं।

आरोपियों के खिलाफ थाना रायथल में धारा 420, 406 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। इनमें पहले सपना शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि ऋतू वर्मा, सविता चावरे और लखन चौहान 18 महीने से फरार थे। पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन कर इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी साधनों का उपयोग किया जा रहा था और आखिरकार इंदौर की विभिन्न बस्तियों से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


Share This News