ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240829 WA0286 scaled लूणकरणसर थाने का जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के साथ लूणकरणसर थाने का निरीक्षण किया और सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक ली। दोनों अधिकारियों ने उपखंड में शांति एवं कानून व्यवस्था की जानकारी ली। सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद करते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध जन सामुदायिक सौहार्द और समता को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। समिति के सभी सदस्य और पुलिस आपस में नियमित संवाद रखें।

सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाए , किसी भी इनपुट से यदि सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचने की आशंका रहती है तो इन्हें प्रशासन और पुलिस के साथ साझा किया जाए। सुरक्षित वातावरण निर्माण में समाज के प्रबुद्ध जन की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाईचारा हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है, युवा पीढ़ी को इन संस्कारों से जोड़ें।


बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगवाने , सुगम और व्यवस्थित ट्रैफिक के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात करने और 112 आपात गाड़ी उपलब्ध करवाने की मांग की।
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि आमजन को अपराधों से बचाने और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं। पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों के प्रति चिंता व्यक्त की और कहा कि साइबर अपराधों से आमजन को बचाने के लिए साइबर सेल का गठन किया गया है। साइबर क्राइम से बचने के लिए स्वयं भी सतर्क हों और अन्य लोगों को भी सतर्क करें। बैंकों और पुलिस द्वारा इस संबंध में जारी की जा रही गाइडलाइन की पालना करें। गौतम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों की जानकारी भी दी।


इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार ने उपखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति तथा स्थानीय निवासियों की विभिन्न मांगों की जानकारी दी।बैठक में तहसीलदार बाबूलाल रैगर, थानाधिकारी गणेश सहित सीएनजी के सदस्यों के तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।


Share This News