ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240828 WA0324 जयकिशन अग्रवाल बने बीकानेर दाल मिल्स एशोसिएशन के अध्यक्ष Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज । बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में बीकानेर दाल मिल्स एशोसिएशन की एक आम सभा द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त सभा में पुरानी कार्यसमिति को भंग कर एसोसिएसन की नई कार्स्मिति का गठन सर्वसम्मती से किया गया।जिसमें जयकिशन अग्रवाल को सर्वसम्मती से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल ने अपनी कार्यसमिति का विस्तार करते हुए अशोक गहलोत को सचिव, राजकुमार पचीसिया व रमेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष, डूंगरमल प्रजापत को संयुक्त सचिव व परवेश गोयल को कोषाध्यक्ष पर मनोनयन किया गया। कार्यसमिति सलाहकार सदस्य के रूप में विजय कुमार थिरानी, रामस्वरूप जाखड़, संजय पेडीवाल, अशोक वासवानी व हिमांशु थिरानी को शामिल किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष नरसिंहदास मीमानी ने नई कार्यसमिति को बधाई दी।

निवर्तमान सचिव राजकुमार पचीसिया ने अपने पूर्व के कार्यकाल के लेखा जोखा का विवरण प्रस्तुत किया । इस अवसर पर मक्खनलाल बजाज, हरिकिशन गहलोत, नवरतन अग्रवाल, गोपीकिशन अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, अश्विनी पचीसिया, प्रकाश सोनावत, विमल चांडक, पंकज थिरानी, मुदित बोथरा, अमित गर्ग, शिवशंकर प्रजापत, रामप्रसाद मीमानी, निकुंज लोहिया, गिरिराज मीमानी, प्रमोद गहलोत, चंद्रमोहन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल आदि उपस्थित हुए।


Share This News