








Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पुंदलसर में दुकान में घुसकर मारपीट कर के आग लगाने का मामला दर्ज हुआ है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में पुंदलसर निवासी अजीतसिंह पुत्र रेवंतसिंह ने प्रताप ङ्क्षसह, नत्थु सिंह, नरेन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपित उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद दुकान में लूट पाटी करी और दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।





