ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 74 राजस्थान के सभी जिलों में दो दिन तेज़ बारिश अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में तेज बारिश का दूसरा दौर शुरू हो रहा है मौसम विभाग की माने तो दो दिन यानी आज रविवार 25 अगस्त और कल सोमवार 26 अगस्त को राजस्थान के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। 32 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से 14 जिले तो ऐसे हैं, जहां भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। अत्यधिक भारी बारिश वाले जिलों के लोगों को सावधान रहने सलाह भी दी गई है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, रविवार 25 अगस्त को प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालौर और पाली शामिल है। बीकानेर जोधपुर संभाग के जिलों में कही तेज व कही माध्यम होगी। साथ ही 4 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका भी जताई गई है। अत्यधिक भारी बारिश वाले जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ शामिल हैं। राजस्थान में भारी बारिश का यह दूसरा दौर है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने नए परिसंचरण के प्रभाव से राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है।


Share This News