ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 16 आज श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर में केवल महिलाओं को ही प्रवेश Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर।श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में आज ऊभ-छठ का मेला भरेगा। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी नवरत्न सेवग, श्री गणेश मंदिर के पुजारी मुन्ना महाराज, मंदिर के कथावाचक पंडित श्री विजय शंकर व्यास के अनुसार इस दिन शाम से रात्रि तक पुरुषों का प्रवेश बन्द रहेगा।
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट-मंडल समिति के सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू तथा नगर विकास न्यास के सचिव सुभाष चौधरी से मिला तथा उन्हें श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में होने वाले “ऊभ-छठ” के मेले में मंदिर,मंदिर परिसर, तथा पार्क परिसर में लाइट डेकोरेशन करने की मांग की।
इसके साथ ही साथ समिति का शिष्टमंडल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा से मिला तथा तथा उन्हें बताया कि इस मेले में रात्रि को 7:30 बजे से केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा तथा इस मेले में 10 से 15000 महिलाओं के आने की बात बताई । शिष्टमंडल ने उनसे मेले में पर्याप्त जाब्ता लगाने की मांग की। शिष्ट मंडल में सीताराम कच्छावा, श्रीराम शर्मा, मुकेश जोशी, धीरज जैन आदि शामिल थे।

IMG 20240823 WA0227 आज श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर में केवल महिलाओं को ही प्रवेश Rajasthan News Portal धर्म

26 नंद के आनंद भयो”कार्यक्रम

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि दिनांक 26 अगस्त श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में रात्रि 7:30 बजे से “नंद के आनंद भयो भक्ति संगीत संध्या” का आयोजन किया जाएगा ।
यह कार्यक्रम नगर विकास न्यास, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा नगर निगम, बीकानेर के सहयोग से हो रहा है। इस कार्यक्रम में गोवर्धन (मथुरा ) के कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का गीत,संगीत एवं नृत्य के माध्यम से मंचन किया जाएगा।


Share This News