ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 64 मानसून फिर सक्रिय, बीकानेर सहित इन जिलों में तेज बारिश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आज बीकानेर समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग केंद्र  ने आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालवाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, नागौर बीकानेर और पाली जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में सामान्य बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

इसकी वजह बताते हुए जयपुर मौसम विभाग ने बताया कि आज कम दबाव का एक क्षेत्र कर्नाटक और गोवा तट से लगने वाले अरब सागर की खाड़ी में बना हुआ है।  एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र उत्तर बांग्लादेश के आसपास के क्षेत्र के ऊपर स्थित है. मानसून की ट्रफ लाइन आज भी श्रीगंगानगर और रोहतक से होकर गुजर रही है. इस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई भागों में आगामी 5-6 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा. इससे जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इसके अलावा कहीं-कहीं भारी बारिश की भी प्रबल संभावना है।


Share This News