ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240823 WA0186 बीकानेर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर स्थित सभी टिकट काउंटरों पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर मंडल के रेलवे स्टेशनों के सभी टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड डिवाइस लगाया जा चुके हैं। इससे डिजिटल पेमेंट द्वारा टिकट के मूल्यों का भुगतान करने में आसानी हो रही है। इससे खुल्ले पैसों की दुविधा तथा भुगतान के समय को कम करने में सफलता मिली है। अब बीकानेर स्टेशन सहित मंडल के सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार,भिवानी, चूरू, रतनगढ़, सादुलपुर, महेंद्रगढ़ , चरखी दादरी सहित 128 स्टेशनों पर आरक्षित एवम अनारक्षित टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड डिवाइस स्थापित कर डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी गई है।

रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर्स को लंबी भीड़ से निजात दिलाने और डिजिटल इंडिया की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर भी ऑनलाइन डिजिटल भुगतान प्रारंभ किया गया है। पूर्व में यह सुविधा ऑनलाइन टिकट बुक करने पर ही मिलती थी, किंतु अब यह सुविधा टिकट खिड़की पर भी मिलने से डेली टिकट काउंटर पर जनरल टिकट लेने जा रहे यात्रियों और आरक्षित टिकट लेने वालों को काफी राहत मिलेगी। UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट से लोगों को खुले पैसे की परेशानी से निजात मिलेगी।

इसके साथ ही टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारी का कैश मिलाने में लगने वाला समय भी बचेगा। डिजिटल पेमेंट के जरिए कम समय में लोगों को टिकट मिलेगा, जो कि पूरी तरह से ट्रांसपरेंसी को भी बढ़ावा देगा।


Share This News