ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
muslim विवादित बयान को लेकर मुस्लिम समाज की आक्रोश रैली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज मुस्लिम समुदाय ने आक्रोश रैली निकाली। महंत रामगिरी महाराज के विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे और रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि रामगिरी महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएं। 

हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक में सिन्नर स्थित पंचाले गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन के दौरान श्रीरामपुर के सरला बेट के मठाधिपती रामगिरी महाराज ने मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था। महंत रामगिरी महाराज की टिप्पणी को मुस्लिम समाज ने भड़काऊ माना है। बीकानेर में मुस्लिम समाज के लोगों ने रैली निकाल आक्रोश जताया।


Share This News