ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 62 पंचतत्व में विलीन हुए श्री सक्सेना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जनसम्पर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक श्री दिनेश सक्सेना का अंतिम संस्कार गुरुवार को परदेशियों की बगीची स्थित श्मशान गृह में किया गया। उनके पुत्र तपेश सक्सेना ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा पत्रकार कॉलोनी स्थित उनके आवास से निकली। अंतिम संस्कार में जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक मनमोहन हर्ष, सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य, अकादमी सचिव शरद केवलिया, जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी मोहम्मद सलीम, अमर सिंह चौहान, विकास हर्ष, इनटेक के पृथ्वी राज रतनू, राजूवास के डॉ. आरके धूड़िया, डॉ. देवी सिंह, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. जीपी सिंह, डॉ. जयदीप दोगने, श्याम तंवर, राजेंद्र भार्गव, साहित्यकार मधु आचार्य, मनमोहन अग्रवाल, हनुमान चारण, डीजी भाटी, हेमजी, संतोष जैन, श्याम मारु, जयनारायण बिस्सा, शिव कुमार सोनी, जितेंद्र व्यास, बीएम आचार्य, रफीक पठान, भवानी जोशी, नीरज जोशी, आर एस भाटी, विक्रम जागरवाल, अजीज, पीयूष पुरोहित, नोशाद अजीम सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, राजूवास के अधिकारी और स्व. श्री सक्सेना के परिजन मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि श्री सक्सेना का निधन बुधवार को हो गया था। वे जनसंपर्क कार्यालय बीकानेर के अलावा सीकर और झालावाड़ में भी पदस्थापित रहे। वहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में भी सेवाएं दी थी।


Share This News