ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 56 कैंसर रोगी के इलाज में बने भागीदार,जाने कैसे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। एक बार पांच सौ रूपये दीजिए और एक कैंसर रोगी को गोद लेकर उसका ठीक होने तक इलाज करवाइए। यह सुनकर आपको बड़ा अजीबो गरीब लगेगा। लेकिन यह सच है। संजीवनी लाइफ बियोन्ड कैंसर नामक संस्था ने इस प्रकार की अनूठी पहल शुरू की है। जिसमें केवल पांच सौ रूपये का भुगतान कर किसी भी कैंसर रोगी को गोद लेकर उसका इलाज करवाने में भागीदारी निभा सकते है। संस्था वाकयदा उसकी प्राप्ति रशीद भी भुगतानकर्ता को देगी। इतना ही नहीं मदद करने वाले व्यक्ति को आयकर में छूट का प्रावधान भी मिलेगा।
ऐसे बन सकते है भागीदार
संस्थान के बीकानेर कॉडिनेटर अभिषेक जोशी ने बताया कि संस्था लंबे समय से पूरे देशभर में कैंसर रोगियों के इलाज के लिये काम कर रही है। संस्था की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत क्यूआर कोड के जरिये केवल एक बार ही भुगतान किया जाने का प्रावधान है। इसके बाद आपने द्वारा दिए गये इस सहयोग से एक रोगी के इलाज में इस राशि को उपयोग लिया जाएगा। जब तक संबंधित रोगी ठीक नहीं हो जाता। जो दानदाता रूपये का भुगतान उसको बाकयादा भुगतान का स्क्रीन शॉट नीचे दिये मोबाइल नंबर पर भेजने पर उसकी प्राप्ति रशीद उसकी मोबाइल नंबर पर वापस भेजी जाएगी।
इन नंबरों पर प्राप्त कर सकते है अधिक जानकारी
अगर कोई व्यक्ति अपने जन्मदिन,शादी की सालगिरह या अन्य खुशी के दिन तथा अपनों की याद में पांच सौ रूपये की मदद करना चाहता है तो वे 9461029895 नंबरों से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

IMG 20240820 WA0215 कैंसर रोगी के इलाज में बने भागीदार,जाने कैसे Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News