ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 53 प्रधानाचार्य निलंबित, शिक्षक एपीओ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। देर रात शिक्षा निदेशक माध्यमिक आशीष मोदी ने एक आदेश जारी कर राउमावि भट्टियानी चौहट्टा उदयपुर की प्रधानाचार्य ईशा धर्मावत को निलंबित कर दिया है। टीचर राकेश जारोली को एपीओ कर दिया है। प्रिंसिपल के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। मंगलवार देर रात इस आशय के आदेश जारी किए गए। निलंबन काल में उनका मुख्यालय बीकानेर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय रहेगा। 

धर्मावत को विद्यालय की कक्षा 10 में पढऩे वाले दो विद्यार्थियों में आपस में झगड़ा होने पर एक छात्र ने चाकू से हमला कर दूसरे छात्र को घायल कर दिया। जिसके बाद उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पूरी घटना विद्यालय परिसर के मुख्य द्वार के समीप घटित होने से प्रधानाचार्य व स्टाफ की विद्यार्थियों के प्रति सजगता के संबंध में लापरवाही माना गया। जिसके चलते विभागीय जांच में लापरवाही का कारण सामने आने पर उनका निलंबन किया गया है।


Share This News