ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 37 बीकानेर में चार बच्चियां पानी मे डूबी, रहें सावधान, तालाबों पर नहीं कोई सुरक्षा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नोखा में डूबने से  चार बच्चियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार नोखा के रानोराव तालाब में चार बच्चियां डूब गई। ये लड़किया दो परिवार की बहनें बताई जा रही है। जिनमे सोनम उम्र 8 साल, शिवानी उम्र 12 साल पुत्री रमेश बिहारी। मुस्कान उम्र 12 साल, चांदनी उम्र 10 साल पुत्री सुरेंद्र बिहारी है। इस तालाब में  10 लड़किया पानी लेने गई थी। वहां अचानक चार लड़कियां डूबने लगी। इसके बाद बाकी अन्य लड़कियों ने शोर मचाया। इस दौरान पास से मनोज वाल्मिकी और एक लड़की के पिता दौड़कर पहुंचे। किसी तरह चारों बेटियों को बाहर निकाला गया। हॉस्पिटल में सभी को मृत घोषित किया गया। इस दौरान एसडीएम गोपाल जांगिड़, सीओ हिमांशु शर्मा, तहसीलदार चंद्रशेखर टाक, पालीकाअध्यक्ष नारायण झवर अस्पताल पहुंच गए। इन दिनों बीकानेर में बारिश के कारण पानी की अधिक आवक हो रही है। तालाबों व तरणताल में सुरक्षा व्यवस्था या नियम नहीं है। बीकानेर में कई हादसे हो चुके। खाली पड़े तालाब भर गए है। जिला प्रशासन भी बार बार तालाबों के नजदीक नही जाने की अपील कर रहा है।


Share This News