ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240816 WA0250 जन्माष्टमी महोत्सव 26 को Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

जन्माष्टमी पर इस्कॉन एवं रॉटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में 26 अगस्त को होगा भव्य महोत्सव कार्यक्रम, पोस्टर का विमोचन किया
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर । अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के संस्थापक आचार्य कृष्णकृपा मूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद, इस्कॉन बीकानेर एवं रॉटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-२०२४ सोमवार 26 अगस्त की सांय 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक स्टेशन रोड स्थित होटल वृंदावन में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से इस्कॉन के संकर्षण प्रिय प्रभुजी ने पंचशती सर्किल स्थित होटल बीकालाल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले तीन साल से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह चौथा वर्ष है और हमारा प्रयास रहता है कि हम हर वर्ष प्रभु भक्तों के लिए कुछ विशेष प्रस्तुती दें।

इस उद्देश्य को लेकर इस बार होने वाले कार्यक्रम में कीर्तन, कथा, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आध्यात्मिक खेल, नृत्य, अभिषेक, छप्पन भोग सहित आकर्षक झांकिया और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई भक्त भगवान का अभिषेक करना चाहते हैं, उनके लिए इसकी राशि मात्र 1100 रुपए रखी गई है। प्रेसवार्ता में प्रेम प्रदीप प्रभुजी, लावण्यादेवी दासी ने भी कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी।प्रेसवार्ता में वैकुंट सेविका देवी दासी, भक्त वत्सल्य निमाईदास एव अराध्या भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।


Share This News