ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 24 कांस्टेबल को 80 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सरकारी महकमों में भी अपराध बढ़ रहा है। नागौर जिले में एसीबी की टीम ने सदर थाने के हेड कांस्टेबल जालम सिंह को एसीबी की टीम ने देर शाम को 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परिवादी की रिपोर्ट पर एसीबी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी ने कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल जालम सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में थाने के सीआई अजय कुमार और रीडर महादेव तांडी की भूमिका संदिग्ध है, दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है।

इस बारे में विस्तार से जानकारी देते बुरे एसीबी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी ने बताया कि शहर के शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले परिवादी राधाकिशन विश्रोई की शिकायत पर कार्रवाई की। हेड कांस्टेबल जालम सिंह ने सदर थाने के एक मुकदमे में परिवादी को दुष्कर्म के मामले में आरोपी नहीं बनाने की एवज में 2 लाख रुपये मांगे, फिर एक लाख में बात तय हुई। सोमवार को थाने के बाहर ही एक लाख रुपये देने के बाद परिवादी के निवेदन पर 20 हजार रुपये दिए हेड कांस्टेबल ने वापस दे दिए। एसीबी ने हेड कांस्टेबल की जेब में रखे रिश्वत के 80 हजार बरामद कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


Share This News