ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20240812 WA0338 कोलायत पीएमओ को हटाया, नोटिस जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जेडी- सीएमएचओ ने उप जिला अस्पताल कोलायत का किया औचक निरीक्षण में मिली
खामियां कोलायत ग्राम वासियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के चलते संयुक्त निदेशक बीकानेर जॉन डॉ देवेंद्र चौधरी और सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने उप जिला अस्पताल कोलायत का औचक निरीक्षण किया। यहां मिली अव्यवस्थाओं के चलते प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार को पीएमओ पद से हटाते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया है और समस्त चार्ज ब्लॉक सीएमओ डॉ सुनील कुमार जैन को देने के निर्देश जारी किए गए हैं। डॉ गुप्ता ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय कोलायत के निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी मुख्यालय पर नहीं पाये गये एवं न ही अवकाश स्वीकृति की अनुमति पाई गई। चिकित्सालय का प्रबन्धन उचित रूप से नहीं पाया गया, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन का बुरा हाल मिला, साफ-सफाई एवं प्रशासनिक कमियां एवं बार-बार प्रभारी द्वारा अवकाश एवं मुख्यालय से अनुपस्थिति साथ ही अन्य स्टाफ पर नियंत्रण की कमी के मद्देनजर अस्पताल प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने हेतु डॉ. सुनील कुमार जैन, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोलायत को प्रभारी का कार्यभार दिया गया है । इसके अतिरिक्त दो अन्य चिकित्सक डॉ सुमन कुमावत तथा डॉ मुख्तियार अली भी बिना अनुमति अनुपस्थित मिले। उन्हें भी कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान बीसीएमओ डॉ सुनील जैन भी मौजूद रहे।


Share This News