ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 19 जमीनी विवाद पर पंचशती सर्किल पर हंगामा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। जमीनी विवाद को लेकर बीकानेर जिले के पंचशती सर्किल पर बीती देर शाम को हंगामा होने से लोग सकते में आ गए। पुलिस थाने में भाई-बहन के साथ मारपीट कर पैसे लूटने का आरोप लगाया गया है। सदर पुलिस थाने में वृंदावन एनक्लेव की रहने वाली ममता गिरी पुत्री किशन गिरी ने नरेश विश्रोई, मुकेश विश्रोई, मुलचंद, इरफान व 3-4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस को प्रार्थिया ने बताया कि, वह अपने भाई के साथ ऑफिस जा रही थी। इसी दौरान आरोपित गाडिय़ां लेकर आए और उसकी गाड़ी के पीछे से टक्कर मारी। जिसके बाद आरेापित ने एक गाड़ी पीछे और एक गाड़ी प्रार्थिया की गाड़ी के आगे लगा दी और शीशे तेाड़ दिए। आरोपित उसके साथ मारपीट करने लगे तब जैसे-तैसे भागकर जान बचाई। जिसके बाद आरोपित ने प्रार्थिया की गाड़ी में रखे कागजात और करीब 17 हजार रूपए लुट कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News