ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240810 164439 scaled राजस्थान सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज नई दिल्ली। देश के मौसम विभाग ने राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी दस दिन तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। विभाग की माने तो उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10-16 अगस्त, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10, 11 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, पंजाब में 10 और 11 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़ में 10, 11 और 14 अगस्त को भारी बरसात होगी।  हिमाचल प्रदेश में 10 अगस्त, उत्तराखंड में 10 व 11 अगस्त, पूर्वी राजस्थान में 10-14 अगस्त के बीच बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा पश्चिमी और मध्य भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़, गुजरात में 10, पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 और 11 अगस्त, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 10 व 11 अगस्त को भारी बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 अगस्त को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 10-16 अगस्त, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 10, 15 और 16 अगस्त, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 14-16 अगस्त, बिहार में 10-13 अगस्त को भारी बारिश जारी रहने वाली है।


Share This News