ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240809 WA0200 महिला स्वावलंबन में उपयोगी सिद्ध होगा यह आयोजन- विधायक जेठानंद व्यास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ग्रामीण हाट मेले का उद्धघाटन महिलाओं को उद्योग व रोजगार के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मेले का आयोजन किया जा रहा है । मेले का उद्धघाटन बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, महापौर सुशीला कंवर, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं उद्योगपति दीपक पारीक द्वारा किया गया । विधायक व्यास ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित ऐसे मेलों से महिला उद्यमियों का स्वावलंबन तो बढ़ता ही है साथ ही साथ अपने हाथों से बनाए हुए उत्पादों को प्रदर्शित करने के अवसर भी प्राप्त होते हैं । ऐसे मेलों में भाग लेने से महिलाओं में आत्मविश्वास की जागृति भी होती है । महापौर सुशीला कंवर ने बताया कि आज समाज में महिलाएं भी पुरुषों के बराबर उद्योग व व्यापार के क्षेत्र में पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य कर रही है । नारीशक्ति भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश की जीडीपी में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही है । बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि वर्तमान समय की यही मांग है कि महिलाएं अपने आप को किसी क्षेत्र में कम ना समझते हुए उद्योग व व्यापार की ओर अग्रसर हो क्योंकि जो महिलाएं अपने घर परिवार को इतनी दक्षता से संभाल सकती है वो व्यापार व उद्योग में भी अपने अनुभवों से आगे बढ़ सकती है । जिला उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित यह मेला निश्चय ही महिला स्वावलंबन की दिशा में महत्त्वपूर्ण साबित होगा । जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने पधारे सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया । इस अवसर पर वीरेंद्र किराड़ू, प्रवीण गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, पूजा शर्मा, सोहनलाल, मनीष सुथार, पवन चांडक आदि उपस्थित हुए ।


Share This News