ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 9 भाजपा विधायक का निधन देर रात ह्रदयघात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

amritlal meena 1723082541 भाजपा विधायक का निधन देर रात ह्रदयघात Rajasthan News Portal राजस्थान
फ़ाइल फ़ोटो

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। बीती रात राजस्थान के सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा का निधन हो गया। बुधवार-गुरुवार रात उन्होंने 65 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। विधायक मीना को एमबी हॉस्पिटल लाया गया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सलूंबर में हार्ट अटैक की सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जन में शोक की लहर है।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अत्यन्त दुःखद! सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अमृत लाल मीणा का ह्रदयाघात से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।’’ 

विधायक अमृतलाल मीना उदयपुर शहर के सेक्टर 14 स्थित निवास पर एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इसी दौरान सीने में दर्द उठने के बाद अमृतलाल मीणा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था।

डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद उन्हें एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया था। हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनका शव एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर सहित कई नेताओं ने उनकी मौत पर शोक जताया है।


Share This News