ताजा खबरे
IMG 20240807 091812 मौसम विभाग: इन जिलों में भारी बारिश, रामदेवरा रामसरोवर लबालब Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के कई जिलों में 7-8-9 अगस्त को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह बताते हुए मौसम विभाग के बताया कि पूर्वी पाकिस्तान की ओर बना निम्न वायुदाब क्षेत्र राजस्थान प्रदेश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र की ओर खिसक कर सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही आठ और नौ अगस्त को नया सिस्टम विकसित हो रहा है। इसका असर राजस्थान में रहेगा। विभाग ने जयपुर में भारी बारिश, झुंझुनूं में भारी बारिश, सीकर में भारी बारिश, बीकानेर में भारी बारिश, चूरू में अति भारी बारिश, हनुमानगढ़ में भारी बारिश, जोधपुर में भारी बारिश, नागौर पाली सहित अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोकदेवता रामदेवरा रूणिचा धाम में रामसरोवर लबालब है।


Share This News