ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 2 पार्षद व अभियंता में तनातनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के वार्ड नंबर 24 और 25 के बीच एक पानी की पाइप लाइन को लेकर आज एक वार्ड नंबर 24 के पार्षद मुकेश पंवार के नेतृत्व में अवैध पानी के कनेक्शन के कार्य को बीच में रुकवाया गया।

पार्षद ने थाने में दिए पत्र के अनुसार वार्ड नंबर 24 और 25 के बीच एक पानी की पाइपलाइन है जिससे दोनों वार्ड में जलापूर्ति होती है परंतु अचानक ही एक जेसीबी आई और गड्ढा खोदकर नए कनेक्शन हेतु काम करना शुरू कर दिया। जब मोहल्ले वासियों व पार्षद में इसका विरोध किया और उनसे इस कनेक्शन के संदर्भ में इजाजत की बात की गई तब जेईएन ने अपने पद का रौब दिखाते हुए कहा कि आप कौन होते हैं?

मौके की गंभीरता को देखते हुए मोहल्ले वासियों ने गंगाशाहर थाने में फोन कर पुलिस को बुलाया। साथ ही, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा शंकर व्यास, जेपी व्यास, पार्षद मुकेश पंवार एवं मोहल्ले वासियों ने थानाधिकारी से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


Share This News