ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240802 WA0238 विधायक जेठानन्द व्यास का अभिनंदन आज, बीकानेर विकास प्राधिकरण की घोषणा  पर निकलेगा स्वागत जुलूस Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नगर विकास न्यास को बीकानेर विकास प्राधिकरण बनाने की घोषणा के बाद बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास शनिवार को पहली बार बीकानेर आएंगे। इस दौरान शहरवासियों द्वारा उनकी नागरिक अभिनंदन किया जाएगा और भव्य स्वागत यात्रा निकाली जाएगी।
विधायक व्यास जयपुर से बीकानेर सायं 5 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस से स्वागत यात्रा की शुरूआत होगी। यह यात्रा यहां से रवाना होकर पब्लिक पार्क, सार्दुल सिंह सर्किल, महात्मा गांधी रोड, कोटगेट, जोशीवाड़ा, दाऊजी मंदिर, मोहता चौक, हर्षों का चौक, रत्ताणी व्यासों का चौक, बारहगुवाड़, नत्थूसर गेट, घरणीधर तिराहा से उस्ता बारी होते हुए विधायक सेवा केन्द्र पहुंचेगी।


इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शहरवासी साथ रहेंगे तथा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर विधायक का स्वागत किया जाएगा। स्वागत यात्रा और नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर विधायक सेवा केन्द्र में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी।


Share This News