ताजा खबरे
1000507957 1024x762 1 सड़क हादसे में दो की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर की जयपुर रोड पर बस और जीप की टक्कर में दो की मौत हो गई। अन्य घायल है। मिली जानकारी के अनुसार शेरुणा से निकलते ही झंझेऊ की ओर हादसा हुआ है। बीकानेर की और आ रही बस ट्रक को ओवरटेक कर रही थी तभी सामने एक जीप गाड़ी आकर बस से टकरा गई। तीन वाहन आपस मे टकराने से जोरदार आवाज हुई जिससे बस के यात्रियों ने घबरा कर चीख पुकार मचा दी।

शेरुणा थाने का पुलिस दल थानाधिकारी पवन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।। गाड़ी में सवार तीन जनो को गंभीर अवस्था मे निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीप सवार 2  की मौत हो गयी है व 2 जनों को गम्भीर घायल अवस्था मे 108 से बीकानेर ले जाया गया है। एक बस सवार चोटिल हुआ है। हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य मे जुट गई है।


Share This News