ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220805 172930 अखिल भारतीय स्तर पर कहानी संग्रह आमंत्रित ** गंगाजल से अभिषेक ** पौधरोपण 4 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240802 WA0206 अखिल भारतीय स्तर पर कहानी संग्रह आमंत्रित ** गंगाजल से अभिषेक ** पौधरोपण 4 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20240801 WA0177 अखिल भारतीय स्तर पर कहानी संग्रह आमंत्रित ** गंगाजल से अभिषेक ** पौधरोपण 4 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक नवोन्मेष हेतु गठित संस्थान “वैखरी” द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर “गोवर्धन लाल चौमाल कहानी पुरस्कार 2024” हेतु कहानी संग्रह आमंत्रित किए जाते हैं. संस्था की सचिव इंजी. आशा शर्मा ने बताया कि गोवर्धन लाल चौमाल की स्मृति में शुरू किए गए इस पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार राशि ₹ 11,000 (ग्यारह हजार रुपए) होगी. द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः ₹ 5100 (इक्यावन सौ) एवं ₹ 3100 (इक्कतीस सौ) के होंगे. प्रविष्टि हेतु लेखक को हिंदी भाषा के कहानी संग्रह की दो प्रतियां अपने संक्षिप्त परिचय सहित 30 सितंबर 2024 तक A 90, करणी नगर लालगढ़ बीकानेर 334001 पर भिजवानी होगी।

संस्था के संरक्षक डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्राप्त कहानी संग्रह के प्रथम संस्करण की प्रकाशन अवधि जनवरी 2022 के पश्चात होनी चाहिए. आवश्यक होने पर 8387062611 या 9413369571 पर संपर्क किया जा सकता है।

बीकानेर। श्रावण मास में चल रहे अभिषेक की श्रृंखला में पंडित मनमोहन किराडू द्वारा स्थापित शिव शक्ति साधना पीठ में स्थापित ब्रह्म महाकालेश्वर महादेव का गंगाजल से अभिषेक किया गया। पंडित संदीप किराडू व बसंत किराडू के नेतृत्व में एडवोकेट मदन गोपाल व्यास,शंकर,शुभकरण,गोपाल,गणेश माली,पपसा,कैलाश सोनी,आनंद,मास्टर महेश शर्मा तथा शिव शक्ति साधना पीठ के भक्तों द्वारा मंत्रोचारण के साथ शिव का अभिषेक कर श्रृंगार किया गया। पीठ से जुड़े एड मदन गोपाल व्यास ने बताया कि पूरे श्रावण मास में यहां स्थापित शिव का अलग अलग तरल पदार्थों से अभिषेक किया जाता है।

पौधरोपण 4 को

सुजानदेसर गोचर में “हरियाली अमावस्या” को वृक्षारोपण।।सुजानदेसर गोचर विकास एवं पर्यावरण समिति की आज बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर सुजानदेसर में मीटिंग संपन्न हुई, जिसमें सदस्यों ने सुजानदेसर गोचर में वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया ।


समिति के सेवादार सीताराम कच्छावा ने बताया कि दिनांक 4 अगस्त,रविवार को बारह ज्योर्तिलिंग महादेव मंदिर के पास, काली माता मंदिर के पीछे, सुजानदेसर गोचर में हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में पति -पत्नी द्वारा जोड़े से “वृक्षारोपण कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है ।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने का निर्णय लिया गया।

समिति के इन्द्रचंद कच्छावा ने बताया कि समिति का एक शिष्टमंडल ने आज जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि से मिला तथा उन्हें नगर विकास न्यास तथा नगर निगम के माध्यम से सुजानदेसर गोचर में समिति के वृक्षारोपण स्थल तक एस.टी.पी.के शोधित पानी की 6 इंच की पाइपलाइन बिछाने हेतु निवेदन किया तथा शिष्टमंडल ने
6 इंच की पाइपलाइन बिछने के एक महीने के अंदर समिति द्वारा सुजानदेसर गोचर में जापानी वृक्षारोपण पद्धति “मियावाकी”द्वारा 2000-3000 पौधे लगाने का संकल्प दोहराया।
शिष्टमंडल में बाबूलाल गहलोत, श्यामलाल गहलोत, सीताराम कच्छावा, इंद्रचंद कच्छावा, ओम प्रकाश कच्छावा तथा भवानी शंकर गहलोत शामिल थे।


Share This News