ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240729 WA0030 बीकानेर विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के विकास को लगेंगे पंख। बीकानेर विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा, भाजपा नेताओ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जताया आभार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधानसभा में बीकानेर विकास प्राधिकरण की बड़ी घोषणा की है जिससे बीकानेर के हर वर्ग में खुशी की लहर है।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। आचार्य ने बताया विकास प्राधिकरण बनने से बीकानेर के विकास के लिए अतिरिक्त बजट मिलेगा साथ ही बीकानेर के विकास में आ रही तकनीकी बाधाओं का रोड़ा अब हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।

बीकानेर में विकास प्राधिकरण का गठन होने के साथ इसमें यहां का विकास कराने के लिए कई वित्तीय शक्तियां निहित हो जाएंगी, जिससे विकास कार्यों की फाइलें और अन्य फाइलों के लिए बीकानेर की जनता को राज्य सरकार के अनुमोदन होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. साथ ही जयपुर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे वर्तमान में विकास कार्यों की फाइलों के साथ 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की फाइलों के टेंडर अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को भेजी जाती हैं बीडीए के गठन होने के बाद ये फाइलें बीकानेर में ही अनुमोदित हो सकेंगी बीडीए का गठन होने के बाद बीडीए में कई तरह के पद होंगे जिससे आम आदमी को सहायता मिलेगी और विकास कार्यों में गति आएगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, नरेश नायक, हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, गोकुल जोशी, बाबूलाल गहलोत, जितेंद्र रजवी, मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, महेश व्यास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।


Share This News