ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220805 172930 6 राजस्थान में मॉनसून हुआ सक्रिय, दो को छोड़ सभी जिलों में मेघ मल्हार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। समूचे राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है। 27 जुलाई तक का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। कहीं अधिक तो कही सामान्य बारिश होगी। विभाग ने राजस्थान के लगभग सभी जिलों में आज से अगले पांच दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन दो जिलों में मेहरबानी नहीं होगी। बाड़मेर जिले में बारिश के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसी तरह जैसलमेर की स्थिति तो और भी खराब है। यहां 23 से 27 जुलाई तक मौसम विभाग की ओर से बारिश की किसी भी तरह की संभावना से इनकार किया गया है। दौसा और सवाईमाधोपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर में बुधवार को उत्तर दिशा से आज सुबह घटाएं उमड़ी। हालांकि तेज हवा से बादल छितरा गए। लेकिन विभाग ने बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं तेज़ तो कहीं सामान्य बारिश की बात कही है।


Share This News