ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 84 लड़की की दबंगता, टंकी पर वीरुगिरी देखने लगी भीड़, कारण जाना तो पुलिस भी हैरान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240720 133031 लड़की की दबंगता, टंकी पर वीरुगिरी देखने लगी भीड़, कारण जाना तो पुलिस भी हैरान Rajasthan News Portal राजस्थान
पानी की टंकी पर लड़की।

Thar पोस्ट। समाज बदल रहा है। अनेक कारणों के चलते 25 से 35 वर्ष के बीच बड़ी संख्या में युवाओं के विवाह नही हो रहे। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक लड़की ने वीरूगीरी करके सबको हैरानी में डाल दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद एक लड़की अचानक पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। लड़की के इस कारनामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लड़की पानी की टंकी की रेलिंग पर पैर रखकर नीचे कूदने की धमकी दे रही थी।

इस दौरान लड़की के ड्रामे को देखकर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की बार-बार रेलिंग पर पैर रखकर नीचे कूदने की धमकी दे रही थी। लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर ये ड्रामा क्या है और क्यों हो रहा है?  करीब दो घंटे तय यह ड्रामा चला। पुलिस ने समझाइश करके लड़की को पानी की टंकी से नीचे उतारा।

यह है कारण : वह लड़की अपने माता-पिता से नाराज है। उसका कहना है, वह पढ़ना चाहती है। लेकिन घर वाले पढ़ाई का खर्च नहीं दे रहे। जब वह बीमार होती है तो इलाज भी नहीं कराते। लड़की का यह भी कहना है, उसकी उम्र 35 साल हो गई है। लेकिन घर वाले उसकी शादी भी नहीं कर रहे। लड़की का कहना था कि वह बालिग है और अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती। उसने साफ कहा कि वह माता-पिता से मुक्ति चाहती है। क्योंकि माता-पिता उसके साथ मारपीट भी करते हैं।


इसके बाद युवा लड़की के पानी पर चढ़े होने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घटना सीएमएचओ कार्यालय के पास बनी टंकी की थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम हरकत में आई। एसडीआरएफ के जवानों ने पानी की टंकी के चारों ओर जाल बिछाया। यदि लड़की नीचे कूद जाए तो उसकी जान बचाई जा सके। मथुरा गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। एएसआई मुकेश कुमार ने बताया, काफी देर तक लड़की को समझाने का प्रयास किया। उसके बाद वह नीचे उतरने को तैयार हुई।

हालांकि इतना होने के बाद भी लड़की के माता-पिता मौके पर नहीं आए। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद पुलिस ने लड़की को पानी की टंकी से नीचे उतारा और मथुरा गेट थाने पर ले गई। लड़की को थाने में ले जाने के बाद पुलिस ने उसके माता-पिता को कॉल किया, लेकिन माता-पिता थाने नहीं पहुंचे। लड़की भी अपने माता-पिता के साथ जाने की राजी नहीं थी। ऐसे में उसे सेवर स्थित नारी निकेतन भेजा गया।


Share This News