ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240720 WA0291 साइबर क्राइम से विद्यार्थियों को जागरूक कराया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पुलिस विभाग अजमेर की और से संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं साइबर क्राइम जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया संस्था प्राचार्य फादर जॉन कारवाल्हो ने मुख्य अतिथि एसपी देवेंद्र विश्नोई तथा इंस्पेक्टर भीखाराम काला और श्री प्रकाश जैन का बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

एसपी देवेंद्र जी ने बच्चों को बताया कि किस तरह आजकल लोग साइबर क्राइम के जाल में अपने आप को नुकसान पंहुचा रहे है ब्लैक मेल हो रहे। किस तरह आज कल बच्चे आपने अमूल्य समय को बर्बाद कर अपने नैतिक मूल्यों को भूलते चले जा रहे है और अपने मकसद से भटक रहे है।

सेमिनार का आयोजन इंटरफेथ के अध्यक्ष प्रकाश जैन के सहयोग से किया गया, संस्था की व्यख्याता शीतल मित्तल ने मंच का संचालन किया, ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला और उनकी टीम ने बच्चों को ट्रैफ़िक नियमों से भी अवगत कराया सेमिनार के अंत मैं छात्रा प्राची यादव, छात्र गोरांग देव और चरित अग्रवाल ने बताया की एस पी सर ने जो हमारा मार्गदर्शन किया है की किस तरह हमें पेरेंट्स का आदर करना है उनका कहना मानना है माता पिता ही है जो आपका हमेशा अच्छा चाहते है,  बच्चों ने कहा की सर आपने जो शपथ दिलाई उसे हम हमेशा निभाएंगे।


Share This News