ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240618 WA0240 1 पत्रकारिता से शुरू हुआ था सीएम भजनलाल का सफर, जर्नलिस्टों से मिले, की घोषणा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने पत्रकारिता के दिनों को याद किया, जिससे सभी चौंक गए। उन्होंने बताया कि 90 के दशक में बीएड और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान वे भरतपुर से बस से आते थे और उत्तर प्रदेश के अखबार के ऑफिस में दो-तीन घंटे बैठकर खबरें लिखा करते थे। बाद में पार्टी से जुड़ गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के लिए कई घोषणाएं कीं, जिनमें बिशन सिंह शेखावत पत्रकारिता पुरस्कार, राजस्थान जर्नलिस्ट हेल्थ स्कीम और स्वतंत्र पत्रकारों के लिए अधीस्वीकरण में सरलीकरण शामिल हैं। पत्रकारों ने इन घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। भजनलाल शर्मा ने यह भी बताया कि वे एक अच्छे पाठक हैं और आज भी रोज रात को सोने से पहले एक अच्छी पुस्तक के तीन-चार पन्ने पढ़ते हैं। उन्होंने प्रेमचंद के उपन्यासों को पढ़ने का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी पुस्तकों को पढ़ने की आदत हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख देती है।

ये दिग्गज भी शामिल : भारतीय जनता पार्टी में पत्रकारिता से सियासत तक के सफर में बड़े नाम शामिल हैं, जैसे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, जो ‘वीर अर्जुन’ अखबार के संपादक रहे थे, और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, जो संघ के अंग्रेजी मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइज’ में काम कर चुके हैं। भजनलाल शर्मा ने बताया जब उनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए लिया गया था, तो उन्हें इसका अनुमान नहीं था। उनकी सरकार के आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन उनका व्यक्तित्व अब भी वैसा ही है, जैसा पार्टी कार्यालय में लोगों से मिलते वक्त रहता था।


Share This News