ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 46 वरिष्ठ पत्रकार श्री केशवदास हर्ष (कोहिनूर) की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240711 WA0139 वरिष्ठ पत्रकार श्री केशवदास हर्ष (कोहिनूर) की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज।बीकानेर। बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार एवं पाक्षिक कोहिनूर समाचार पत्र के संपादक श्री केशवदास हर्ष की पार्थिव देह गुरुवार प्रातः पंचतत्व में विलीन हुई। श्री हर्ष का 73 वर्ष की उम्र में बुधवार रात्रि निधन हो गया था। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने मोहता चौक स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

श्री हर्ष का अंतिम संस्कार गुरुवार प्रातः हर्षोलाव तालाब के पास स्थित हर्षों के श्मशान गृह में किया गया। उनके पुत्र श्री मनोज हर्ष ने उनकी देह को मुखाग्नि दी। श्री केशवदास हर्ष ने लगातार 59 वर्षों तक कोहिनूर समाचार पत्र का संपादन किया। उन्हें कोहिनूर के नाम से ही पहचाना जाता था। अंतिम संस्कार के दौरान जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना, आशाराम हर्ष तथा श्री केशवदास हर्ष के परिजन मौजूद रहे।

श्री हर्ष के निधन पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि श्री हर्ष ने पत्रकारिता को जिया। उन्होंने सिद्धांतों की पत्रकारिता की और आमजन की समस्याओं को अपने समाचार पत्र के माध्यम से पुरजोर तरीके से उठाया। जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा ने कहा कि अस्वथता के बावजूद कोहिनूर ने समाचार पत्र का निर्बाध प्रकाशन किया। सहायक जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी, राजेंद्र भार्गव, फिरोज खान, बृजेंद्र सिंह, प्रियांशु आचार्य और परमनाथ सिद्ध सहित जनसंपर्क कार्यालय के समस्त कार्मिकों ने श्री हर्ष के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। थार पोस्ट ग्रुप संपादक जितेंद्र व्यास ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।


Share This News