ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 42 बीकानेर को भी मिले प्राधिकरण का दर्जा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में बीकानेर जिला अन्य प्रमुख जिलों से लगातार बीकानेर पिछड़ रहा है। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने मुख्यमंत्री भजनलाल विधायक जेठानंद व्यास एवं सिद्धि कुमारी को अजमेर व उदयपुर की तर्ज पर बीकानेर नगर विकास न्यास को भी बीकानेर विकास प्राधिकृत बनाने की घोषणा बाबत पत्र भिजवाया । पत्र में बताया गया कि बीकानेर शहर की आबादी 10 लाख से भी ज्यादा की है लेकिन आज तक यहाँ के नगर विकास न्यास के स्वरुप को और अधिक विस्तृत करने की और कोई विशेष प्रयास नहीं किये गये जबकि इसके विपरीत अजमेर व उदयपुर जो कि बीकानेर से छोटे शहर है इनको भी प्राधिकृत घोषित किया हुआ है जबकि बीकानेर में न्यास के पास विकास के लिए 10000 बीघा भूमि भी उपलब्ध है। जिसको प्राधिकृत घोषित कर शहर के विकास के लिए उपयोग में लिया जा सकता है।

बीकानेर घनी आबादी वाला शहर होने के कारण यहाँ न्यास से संबंधित कार्यो की भरमार भी ज्यादा रहती है अतः नगर विकास न्यास को बीकानेर विकास प्राधिकृत घोषित किये जाने के बाद उच्च अधिकारियों की नियुक्ति व आवश्यक स्टाफ की अधिकता से आम जनता के कार्य भी आसानी से संपादित किये जा सकेंगे और बीकानेर का चहुंमुखी विकास भी हो सकेगा।


Share This News