ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220726 123123 10 किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष  पर जानलेवा हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर परकोटे में मंगलवार को बीती रात नयाशहर थाना क्षेत्र के धर्मनगर द्वार ईदगाह के आगे बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन जोशी पर जानलेवा हमला का मामला दर्ज हुआ। इस बारे में जोशी ने पुलिस को परिवाद देते हुए बताया कि वे मंगलवार को जोशी अपने घर जा रहे थे इस बीच थाने के पास स्थित ईदगाह के आगे अमित सारस्वत पुत्र ओमप्रकाश निवासी धर्मनगर द्वार ने उसकी बुलेट के टक्कर मारकर जोशी को नीचे गिरा दिया। इस पर सारस्वत ने धारदार हथियार से उस पर वार किया लेकिन जोशी ने हाथ आगे कर दिया जिससे गंभीर चोट केवल हाथ पर आई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि युवक अमित ने जोशी की जेब से 2500 रूपये निकाल लिये तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते जोशी पर यह हमला किया गया है। पुलिस ने आरोपी अमित सारस्वत के खिलाफ धारा 126 (2)115(2) ,117(2), 109, 307, 351(2), (3) के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार यादव को सौंपी गई है।

एफआईआर में यह भी बताया गया है कि अमित सारस्वत ने प्रकाश पुरोहित से 6 लाख की वसूली मामले में चन्द्रमोहन ने प्रकाश पुरोहित का पक्ष लेते हुए उसका सहयोग किया तब से अमित रंजिश रखने लगा और रोजाना फोन पर धमकी देने तथा देख लेने बात करता था। जिसके बाद मंगलवार शाम को उसने जानलेवा हमला किया।


Share This News