ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240706 WA0230 मेडिकल कॉलेज में एज्यूकेशन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज सभागार में तीन दिवसीय बेसिक कोर्स इन मेडिकल एज्यूकेशन प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ। प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर का आयोजन मेडिकल एज्यूकेशन यूनिट द्वारा किया गया। यूनिट कॉर्डिनेटर डॉ. रेणु सेठिया एवं एमईयू सदस्य डॉ. विनोद छींपा, डॉ. तरूणा स्वामी, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. बाबुलाल मीणा, डॉ. सुमिता तंवर, डॉ. महेन्द्र जलथानिया, डॉ. शैलेन्द्र सहारण ने मेडिकल कॉलेज के 30 प्रतिभागी डॉक्टर्स को प्रशिक्षित किया एवं प्रमाण पत्र वितरित किये।

इस दौरान डॉ तरूणा स्वामी ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण के नियमित आयोजन से टीचिंग स्कील्स में वृद्धि होती है जिसका सीधा लाभ मरीजों एवं मेडिकल स्टूडेंट्स को मिलता है। इस दौरान डॉ़. विनोद छिंपा ने कहा कि यह एसपी मेडिकल कॉलेज ने लगातार तीसरा सफल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया । प्राचार्य डॉ. सोनी ने इस अवसर पर कहा कि समय समय पर चिकित्सक शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजित करते रहेगें।


Share This News