ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240704 WA0299 श्रीकोलायत में जिला कलेक्टर का दौरा, जलग्रहण के कार्य देख, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि गुरुवार को कोलायत क्षेत्र के दौरे पर रही। उन्होंने उपखंड अधिकारी और तहसील कार्यालय, पंचायत समिति, पुलिस थाना और उप कोष कार्यालय का निरीक्षण किया। उप जिला अस्पताल, ट्रोमा सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट देखा। अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन होने, लेकिन सोनोलॉजिस्ट नियुक्त नहीं होने के मद्देनजर उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि सप्ताह में एक दिन यहां सोनोलॉजिस्ट की व्यवस्था की जाए।

आयुष चिकित्सकों को आगे की ओर शिफ्ट करने के लिए कहा। दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी, आईपीडी और जांचों की स्थिति के बारे में जाना। कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान आमजन की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने, नियमित जनसुनवाई और दौरे करने, कार्यालयों में साफ-सफाई, पत्रावलियां दुरुस्त रखने तथा अनुपयोगी सामान के निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कपिल सरोवर का अवलोकन किया। यहां पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को देखा। कपिल मुनि मंदिर के दर्शन करते हुए इसके ऐतिहासिक परिपेक्ष्य की जानकारी ली। उन्होंने चक बीठनोक और सरह बिकोलाई में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रगतिरत कार्य समय पर पूरे हों तथा गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों को की समुचित पालना हो। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों से संबंधित फीडबैक लिया।


इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार, विकास अधिकारी वीरपाल सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सीपी बोहरा, जलग्रहण के अभियंता महेश वर्मा आदि साथ रहे।


Share This News