ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220726 123123 अवैध संबंधों के चलते महिला ने पति की हत्या की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नजदीक घड़साना मंडी में एक महिला ने प्रेमी जे साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। अवैध संबंधों के चलते महिला ने  हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने अपने ससुराल वालों को पति की तबीयत खराब होने का कहकर गुमराह किया।


जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ जिले के पुरानी घड़साना मंडी का है। डीएसपी अमरजीत चावला ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते कान्ता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति विनोद कुमार पुत्र प्रहलाद की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।

इस संबंध में मृतक के भाई दीपक कुमार ने हत्या का मामला थाने में दर्ज करवाया है। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी पत्नी कांता को डिटेन कर लिया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि कल यानी मंगलवार को उसकी भाभी कांता उसके घर आई और बताया कि उसके भाई विनोद कुमार की तबीयत ज्यादा खराब हो रही है।

विनोद कुमार को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। भाभी के कहने पर वह उनके घर गया और विनोद कुमार को घड़साना की अस्पताल लेकर आया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि विनोद कुमार की मौत को हुए तीन-चार घंटे हो गए है और उसके गले पर रस्सी के निशां भी है। रिपोर्ट में बताया कि भाभी कांता के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है।

इन अवैध संबंधों के चलते पहले भी कई बार पंचायती हो चुकी है। इसी के कारण दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था। दूसरी ओर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर कांता ने बताया कि उसका पति विनोद कुमार उसके चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से आए दिन झगड़ा होता था। इससे परेशान होकर पति की गला दबाकर हत्या की।


Share This News