ताजा खबरे
IMG 20240627 WA0177 भारत विकास परिषद् के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव डा. सूरज प्रकाश की जयंती Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।आज भारत विकास परिषद् के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव डा. सूरज प्रकाश जी की 104वीं जयंती पर आयोजन हुआ।


भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि इस अवसर पर बीकाणा इकाई की ओर से डूडी पेट्रोल पंप से पहले, ट्रैफिक पॉइंट तिराहे पर अस्थाई जल मंदिर की शुरुआत की गई । सरक्षक एवं संपर्क सचिव लीलाकिशन चावला एवं वित्त सचिव रवि शंकर रंगा के अनुसार इस भीषण गर्मी को देखते हुए आने वाले 4 माह तक 5 जगह पर और अस्थाई जल मंदिर बनाए जाएंगे ।

बीकाणा इकाई उपाध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी और उपाध्यक्ष विक्रांत कच्छावा के अनुसार इस अस्थाई जल मंदिर में रोजाना आमजन के लिए 20 पानी के कैंपर रखे जाएंगे ।

कार्यक्रम संयोजक महेंद्र निगम और गायक महेश वर्मा ने बताया कि हर साल जून, जुलाई, अगस्त, सिंतबर कि इस भीषण गर्मी में आमजन के लिए अस्थाई जल मंदिर की सेवा बीकानेर में विभिन्न स्थानों पर रहेगी जिससे कि आमजन को यह सुविधा मिलती रहे ।


Share This News