ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 77 राजस्थान में मानसून एंट्री, बीकानेर सहित राज्य में बादल छाए Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में इस बार सही समय पर मानसून की एंंट्री हो गई है। कोटा और उदयपुर संभाग के कई भागों में मेघ मल्हार है। दोनों संभाग के कई जिलाें में मानसून की बारिश हुुई। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले चार दिन में मानसून पूरे राज्य के जिलों को कवर करेगा।

मानसून को लेकर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर,कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश पाली के रायपुर में 61 मिलीमीटर और पूर्वी राजस्थान के झालावाड़ के पचपहाड़ व चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 64-64 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं दौसा के महुआ में 62 मिमी बारिश हुई।  27 से 29 जून को भारी वर्षा होने की संभावना है। बीकानेर में आज बादलों का डेरा है कही बूंदाबांदी भी हुई है।


Share This News