ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 82 सुजानदेसर गोचर में सिटी फोरेस्ट में पौधरोपण के लिए पाइपलाइन बिछाएं Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240626 WA0181 सुजानदेसर गोचर में सिटी फोरेस्ट में पौधरोपण के लिए पाइपलाइन बिछाएं Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर सुजानदेसर गोचर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक् शिष्टमंडल सीताराम कच्छावा, इंदरचंद कच्छावा तथा सुरेंद्र प्रजापत के नेतृत्व में आज नगर विकास न्यास के सचिव श्री सुभाष कुमार से मिला तथा उन्हें काली माता मंदिर के पास, सुजानदेसर गोचर में नगर विकास न्यास द्वारा करीब 25 लाख रुपए की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्य को स्वीकृति प्रदान करने हेतु निवेदन किया ।


कच्छावा ने बताया कि सुजानदेसर गोचर में नगर विकास न्यास द्वारा पौधरोपण हेतु तारबंदी की गई है, लेकिन पानी की कमी के कारण पौधे नहीं लगाई जा रहे हैं । वर्तमान में मानसून से पहले यदि एस.टी.पी. (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट )का पानी यहां यहां लाया जाता है तो यहां हजारों पेड़ लगाए जा सकते हैं। पाइपलाइन बिछाने के कार्य हेतु नगर विकास न्यास द्वारा 25 लाख रुपए का कार्य स्वीकृत किया जाना है । शिष्टमंडल ने उपरोक्त राशि स्वीकृत करने हेतु नगर विकास न्यास के सचिव को निवेदन किया ।


नगर विकास न्यास के सचिव ने शिष्ट मंडल को उपरोक्त स्वीकृत अतिशीघ्र प्रदान करने का आश्वासन दिया।


Share This News